
झूठी FIR कराने वालों पर राजस्थान पुलिस का सख्त एक्शन शुरू और यह था बेहद जरूरी
कोटपूतली बहरोड़ में झूठे मामले दर्ज करवाने वाले 120 लोगों पर अदालत ने लिया संज्ञान…
राजस्थान पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज कराकर निर्दोष लोगों को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जून 2026 में पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते 75 मामलों में दोषियों को कोर्ट ने सजा व जुर्माना सुनाया, जबकि 1,870 मामलों में अदालत ने संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
कोर्ट में झूठे मामलों के खिलाफ कार्रवाई में नागौर पहले, जयपुर ग्रामीण दूसरे और अलवर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं कोटपूतली-बहरोड़ में 120 मामलों में भी अदालत ने संज्ञान लिया।




