


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के सतत् प्रयासों से गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहर में लगभग 1.55 करोड़ रुपये की लागत से *फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी प्रयोगशालाओं, पाँच अतिरिक्त कक्षों तथा एक इंटीग्रेटेड लैब के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के 14 पात्र विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण भी किया गया।
विधायक लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए अध्याय लिख रहा है। सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण अंचल का कोई भी विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे। आधुनिक प्रयोगशालाएँ, पर्याप्त कक्ष और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण गाँवों के बच्चों को भी प्रतिस्पर्धी युग के अनुरूप शिक्षा प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की यह सौगात केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की मजबूत आधारशिला है। आज का यह निवेश आने वाले वर्षों में शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर पीढ़ी के निर्माण का माध्यम बनेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा माता-पिता एवं शिक्षकों के विश्वास पर खरा उतरने का आह्वान किया।
विधायक लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक विकास पहुँचाना उनका संकल्प है। सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ये कार्य आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, नारद यादव, कुंवर सिंह, रामजी सिंह राजपूत, विक्रम सिंह, बलराम साहू, उदय सिंह, राम सिंह यादव, राजकिशोर उदैनिया, कृष्ण मुरारी यादव, हरिओम सिंह, गोविंद पटेल, रामगोपाल सोनी, कमल पटेल, चार्ली, जयहिंद सिंह, विनोद विश्वकर्मा, राहुल सिंह, प्राचार्य देवेंद्र कुमार बिलथरे, विद्यालय परिवार, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने विद्यालय को मिली इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के प्रति आभार व्यक्त किया।





