A2Z सभी खबर सभी जिले की

लाल बहादुर शास्त्री बार्ड क्रमांक 3 को भी मिले एक कडोर तेरह लाख रुपए के लागत से अधिक बिकास की दी सौगात

 

6231205743965180031

कटनी

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भूमिपूजन कर कार्यों की शुरुआत कराई।

भूमिपूजन कार्यक्रम में सड़क, आरसीसी नाली और विद्युत अधोसंरचना से जुड़े कई कार्यों का शुभारंभ किया गया। वार्ड की वरिष्ठ नागरिक शकुन बर्मन के हाथों विधि-विधान से भूमिपूजन कराया गया। इस दौरान महापौर, क्षेत्रीय पार्षद और एमआईसी सदस्य मौजूद रहे।

विकास कार्यों के तहत शासकीय स्कूल पहरुआ से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में आरसीसी नाली और सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं करीब 60 लाख रुपये की लागत से पन्नी कॉलोनी, कुठला और पहरुआ क्षेत्र सहित वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में तीन नए ट्रांसफार्मर और 74 विद्युत पोल लगाए जाएंगे, जिससे बिजली आपूर्ति पहले से अधिक सुचारु और बेहतर होगी।

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्रीय पार्षद सरला संतोष मिश्रा ने कहा कि इन विकास कार्यों से वार्ड के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, नगर निगम अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!