Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संकल्पो को गति देती हैं साइकिल, भविष्य की राह करती है आसान – विधायक लारिया

09 Jul 2026, 06:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260709 183813सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शिक्षा तक हर बच्चे की सहज पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान सांदीपनि विद्यालय नरयावली में 84 बालक-बालिकाओं तथा शासकीय कन्या हाई स्कूल नरयावली की 24 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इसके बाद शासकीय हाई स्कूल जेरई में 50 विद्यार्थियों को भी निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को गति देने वाला विश्वास है। यह बच्चों की विद्यालय तक की दूरी ही कम नहीं करती, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह भी आसान बनाती है। जब किसी विद्यार्थी को शिक्षा तक पहुंचने का माध्यम सहज मिलता है, तब उसके भीतर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और संकल्प दोनों मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बनें। निःशुल्क साइकिल योजना इसी सोच का सशक्त उदाहरण है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी और ड्रॉपआउट की संभावना भी कम होगी।
विधायक लारिया ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सांदीपनि विद्यालय नरयावली का लोकार्पण किया जाना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात है। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त यह विद्यालय नरयावली के शैक्षणिक विकास का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज नरयावली का स्वरूप क्रमबद्ध रूप से विकसित और समृद्ध हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरों पर नई साइकिल मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। अभिभावकों ने भी इस योजना को बच्चों की शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्रदेश सरकार एवं विधायक लारिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा गुलाब सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह, नारद यादव, बलराम साहू, कृष्ण मुरारी यादव, मुरारी यादव, घूमन यादव, ताराचंद साहू, उदय सिंह, राम सिंह यादव, सरपंच छोटेलाल आदिवासी, रामजी राजपूत, रामगोपाल सोनी, रामजी बसिया, जयहिंद सिंह, शोभाराम साहू, चंद्रभान यादव, पुष्पेंद्र साहू, तिलक ठाकुर, छोटू राय, बबलू यादव, सरपंच शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह राजपूत, लक्ष्मी नारायण तिवारी, सत्यनारायण शुक्ला,बहादुर सिंह ,मनीराम पटेल, सेवंत पाठक, प्राचार्य केपी ठाकुर, प्रचार्य संजय कुमार जैन,प्राचार्य प्रतिभा दुबे, मनोज जैन, प्रदीप जैन सहित शाला परिवार, विद्यार्थी और गणमान्यजन उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!