Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

Varanasi: Gay Dating Apps से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 8 फरार

14 Jul 2026, 10:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
382cacfb6194483d0aefabceb6f4cf3c20a50756865707f7a24f592813d49211.0

Varanasi: Gay Dating Apps से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 8 फरार

 

 

चन्दौली वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ के तहत समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के जरिए भोली-भाली जनता को जाल में फंसाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक मुख्य सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके 8 अन्य साथी फरार होने में सफल रहे जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

यह गिरोह ‘पोलो’ (Polo) और ‘ग्राइंडर’ (Grindr) जैसे समलैंगिक दोस्ती ऐप्स का सहारा लेकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और मिलने के बहाने बुलाकर उनके बैंक खातों से ऑनलाइन रकम साफ कर देता था।

 

एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल की शिकायत पर खुली पोल

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित मिथिलेश रघुवंशी ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ₹85,000 की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और बड़ागांव पुलिस की टीम सक्रिय हुई और ठगों के नेटवर्क को खंगालना शुरू किया। के दौरान पुलिस को पता चला कि समलैंगिक दोस्ती ऐप के जरिए पीड़ित को फंसाकर सातोमहुआ अहरक गांव के पास बुलाया गया था, जहां गिरोह के 7-8 लड़के पहले से ही जाल बिछाए बैठे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से आरोपी आदर्श चौबे (निवासी परसादपुर, बड़ागांव) को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी पुलिस को देखकर भाग निकले।

 

कैसे काम करता था यह ‘गंदा खेल’?

 

गिरफ्तार आरोपी आदर्श चौबे ने पूछताछ में पुलिस के सामने इस गिरोह के काम करने के अनोखे और शातिराना तरीके का खुलासा किया। उसने बताया:

“हम लोग ‘पोलो’ और ‘ग्राइंडर’ ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर समलैंगिक प्रवृत्ति के लोगों से दोस्ती करते थे। इसके बाद उन्हें मीठी-मीठी बातों में फंसाकर सुनसान या तय स्थान पर मिलने के लिए बुलाते थे। जैसे ही पीड़ित हमसे मिलने पहुंचता था, गिरोह के सभी सदस्य उसे घेर लेते थे। इसके बाद डरा-धमकाकर उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लेते और उसके फोन से धोखे से यूपीआई (UPI) या नेट बैंकिंग के जरिए अपने खातों में पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।”फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

 

पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपियों की सूची इस प्रकार है- आयुष सिंह, उत्कर्ष सिंह, शनि शर्मा, अंकित सिंह, दिव्यांशु यादव, नितेश दुबे, हर्ष तिवारी और आयुष दीक्षित।

 

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

इस गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम में बड़ागांव थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव, उप निरीक्षक अमन कुमार यादव, आरक्षी विकास कुमार और आरक्षी अजय यादव शामिल रहे।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!