
*विशेष स्थानीय प्रकृति की आपदाओं में मृत 13 व्यक्तियों के आश्रितों को ₹4-4 लाख अनुग्रह अनुदान स्वीकृत*
गया, 14 जुलाई 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा विशेष स्थानीय प्रकृति की आपदाओं में मृत्यु के मामलों में मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कुल 13 मृतकों के आश्रितों के लिए ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) प्रति परिवार की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत कर दी गई है। यह सहायता राज्य सरकार के आपदा राहत प्रावधानों के तहत प्रदान की गई है।
स्वीकृत लाभार्थियों में नदी में डूबने, वज्रपात, अग्निकांड, सर्पदंश, सड़क दुर्घटना एवं अन्य आकस्मिक आपदाओं से मृत व्यक्तियों के आश्रित शामिल हैं। स्वीकृत लाभार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
01. स्व. अशोक चौधरी – आश्रित: श्री दिलीप चौधरी (मानपुर) – नदी में डूबने से मृत्यु।
02. स्व. राजीव रंजन कुमार – आश्रित: श्रीमती सोनी कुमारी (नगर) – नदी में डूबने से मृत्यु।
03. स्व. कुंदन कुमार – आश्रित: श्री रामलाल चौधरी (डुमरिया) – नदी में डूबने से मृत्यु।
04. स्व. दिनेश यादव – आश्रित: श्रीमती शीला देवी (गुरारू) – वज्रपात से मृत्यु।
05. स्व. रोहित कुमार – आश्रित: श्रीमती सुनीता देवी (गुरारू) – वज्रपात से मृत्यु।
06. स्व. महेंद्र यादव – आश्रित: श्रीमती फूलकुमारी देवी (डुमरिया) – वज्रपात से मृत्यु।
07. स्व. विमान विश्वकर्मा उर्फ विगन विश्वकर्मा – आश्रित: श्रीमती मालती देवी (बाराचट्टी) – अग्निकांड में मृत्यु।
08. स्व. टुनटुन कुमार उर्फ टुनटुन प्रसाद – आश्रित: श्रीमती सुनीता कुमारी (बाराचट्टी) – सर्पदंश से मृत्यु।
09. स्व. प्रिंस राज – आश्रित: श्रीमती पूजा कुमारी (टनकुप्पा) – नदी में डूबने से मृत्यु।
10. स्व. मिथिलेश मांझी – आश्रित: श्रीमती कैली देवी (टनकुप्पा) – आहर में डूबने से मृत्यु।
11. स्व. राजेश मांझी – आश्रित: श्रीमती बती देवी (टिकारी) – मोरहर नदी में डूबने से मृत्यु।
12. स्व. मनमा देवी – आश्रित: श्री रामलखन यादव (मोहनपुर) – आहर में डूबने से मृत्यु।
13. स्व. संतोष कुमार – आश्रित: श्रीमती पूनम देवी (बेलागंज) – सड़क दुर्घटना में मृत्यु।
जिला पदाधिकारी गया ने कहा है कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अनुग्रह अनुदान प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं संबल प्रदान करने के उद्देश्य से स्वीकृत किया गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत राशि का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज












