A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मकरोनिया नपा अंतर्गत लक्ष्मी नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन

2 / 100 SEO Score

FB IMG 6603507155396009371सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका मकरोनिया के वार्ड क्रमांक-4 स्थित ब्रिज के समीप, लक्ष्मी नगर में 8.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ केवल सड़क और भवन बनाना नहीं, बल्कि ऐसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जो आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल और सुगम बनाएं। यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा वार्ड सहित आसपास के नागरिकों को एक सुलभ एवं स्थायी सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि मकरोनिया का विकास किसी एक योजना या एक दिन का परिणाम नहीं है, बल्कि वर्षों से निरंतर किए जा रहे प्रयासों, जनसहयोग और शासन के समन्वित विकास दृष्टिकोण का प्रतिफल है। आज मकरोनिया योजनाबद्ध विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जिले के विकसित नगरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।विधायक लारिया ने कहा कि बीते वर्षों में मकरोनिया में सड़कों का विस्तार, सीसी एवं बीटी सड़कें, नाली निर्माण, पार्कों का विकास, बेहतर सड़क संपर्क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, खेल गतिविधियों के लिए नगर स्टेडियम, संत रविदास स्मारक जैसे महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। रेलवे स्टेशन तक बेहतर संपर्क और व्यापारिक गतिविधियों के बढ़ने से नगर की उपयोगिता एवं पहचान भी निरंतर बढ़ी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह गति निरंतर जारी रहेगी और प्रत्येक वार्ड तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मिहीलाल, सीएमओ, जिला मंत्री जयंती मौर्य, पार्षद महेन्द्र सिंह, नर्रू ठाकुर, दिनेश दक्ष, निशांत आठिया,भागीरथ अहिरवार, मोनिका प्रजापति, राघवेन्द्र सिंह,पुष्पा ठाकुर, छत्रपाल जाट सहित स्थानीय वरिष्ठजन एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!