सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ।
सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों एवं फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमन्त कुमार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी चितरंगी श्री सुदेश तिवारी, उप निरीक्षक श्री स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा जनहित में इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमनासा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →