
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील प्रशासन ने बकाया ऋण वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 लाख रुपये के बकाया को लेकर दो बकायेदारों की अचल संपत्ति कुर्क/जब्त की।


नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और संबंधित बैंक की संयुक्त टीम ने सिरसिया तथा खखरा खखरी गांव में पहुंचकर राजस्व व बैंक के बकाया ऋण की वसूली के तहत अचल संपत्तियों की कुर्की/जब्ती की कार्रवाई की।
प्रशासन ने बताया कि संबंधित बकायेदारों को पहले कई बार नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं किए जाने पर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई।
तहसील प्रशासन ने बकायेदारों से समय पर बकाया राशि जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि भुगतान नहीं करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।







