पौधारोपण कर मनाया गया हरियाली दिवस, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची: वाईज मेन्स क्लब ऑफ रांची कैपिटल एवं डीएवी शिक्षा दीप ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में हेहल पहाड़ टोली स्थित डीएवी शिक्षा दीप स्कूल परिसर में बुधवार को हरियाली दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाईज मेन्स क्लब के अध्यक्ष शिवपूजन पाठक ने की। इस अवसर पर क्लब के आईपीडीजी ए. जमील अशफाक, रामकृष्ण, श्रवण कुमार गिरी, निर्मल तिग्गा, विद्यालय के प्रशासक राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक प्रवास गौरव, प्राचार्य आनंद कुमार, उप-प्राचार्य राजीव रंजन मिश्रा, छात्र क्लब पर्यावरण मंच यूनिट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा तथा समाजसेवी सूरज तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष शिवपूजन पाठक ने कहा कि पर्यावरण में हरियाली और शुद्ध ऑक्सीजन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण करना हम सभी का परम कर्तव्य है। वहीं संयुक्त निदेशक प्रवास गौरव ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमृत समान ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान डीएवी शिक्षा दीप के निदेशक शिवनंदन पाठक का जन्मदिन भी पौधारोपण कर मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के पीआरओ कुणाल कौशल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…
पूरी खबर पढ़ें →
13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।