A2Z सभी खबर सभी जिले की
मानवता_की_मिसाल: सड़क हादसे में घायल तीन लोगों की समय पर मदद, समाजसेवियों की तत्परता से बची जान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ब्रेकिंग न्यूज
यूपी बस्तीमानवता_की_मिसाल: सड़क हादसे में घायल तीन लोगों की समय पर मदद, समाजसेवियों की तत्परता से बची जान
गौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के बाद मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई।
मार्ग दुर्घटना में घायल तीन अज्ञात व्यक्तियों को ग्राम प्रधान पंडित अमन शुक्ल एवं समाजसेवी पंडित राजन तिवारी के नेतृत्व में उनके साथियों ने बिना देर किए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गौर पहुँचाया,
जहाँ चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को जिला अस्पताल, बस्ती रेफर कर दिया।साथ ही उनके परिजनों को भी तत्काल घटना की सूचना दी गई, जिससे समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
स्थानीय लोगों ने प्रधान पंडित अमन शुक्ल, समाजसेवी राजन तिवारी और उनकी टीम की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।
लोगों का कहना है कि यदि समय पर सहायता न मिलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
मुसीबत की घड़ी में समय पर बढ़ाया गया एक मदद का हाथ किसी की जान बचा सकता है।
यह घटना समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि इंसानियत और संवेदनशीलता आज भी जीवित है।
रिपोर्ट- फरमान हैदर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newshttps://youtu.be/G9ZsArsh0wk
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर में निकाली गई…
पूरी खबर पढ़ें →
कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार कुदरा/कैमूर।…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा - शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान सच्ची दिशा प्रदान करता है विद्यार्थियों को निखारने में शिक्षकों के…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना हजरतपुर म्याऊ दातागज मार्ग पर पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र शर्मा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।