पशुपति नाथ महादेव मंदिर में 18वां पाटोत्सव संपन्न, अखण्ड रामधुन और अभिषेक के साथ भंडारा आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



पशुपति नाथ महादेव मंदिर में 18वां पाटोत्सव संपन्न, अखण्ड रामधुन और अभिषेक के साथ भंडारा आयोजित
जयपुर।जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र धौला क्षेत्र के प्रसिद्ध पशुपति नाथ महादेव मंदिर, तिबारा की ढाणी में 18वां वार्षिक पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में अखण्ड रामधुन का आयोजन किया गया, जिसका समापन गुरुवार सुबह जलाभिषेक के साथ हुआ। इसके बाद भगवान शिव का विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और “बम बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा।इस दौरान ब्रह्मलीन संत अन्नदाता महाराज बंगला धाम के शिष्य एवं घाटीधाम के संत बाबुदास महाराज ने भक्तों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने धार्मिक आस्था और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान भक्तों के लिए 18वें विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। धौला व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आराध्य के दर्शन कर भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर को झालरों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।कार्यक्रम को सफल बनाने में पांचूराम तोंदवाल, राम स्वरूप सांखला, मनोहर सैनी, किशन लाल कुछावा, हरफूल सैनी, ननछू राम सैनी, ओमप्रकाश सांभरवाल, रमाकांत खडौलिया, रिछपाल सैनी सहित प्रबंध समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
क्षेत्र में अन्यत्र भी मनाया गया पाटोत्सव –
इसी प्रकार क्षेत्र के ढेकला में स्थानीय भक्तों द्वारा और धीरावास में प्रभुदयाल गुर्जर के सानिध्य में शिव परिवार का वार्षिक पाटोत्सव मनाया गया। यहां भी भगवान शिव का अभिषेक किया गया और भक्तों को प्रसादी वितरित की गई।समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान पशुपति नाथ की कृपा से सभी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।