A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिकंदराराऊः रोडवेज बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर लगानी होगी पाबंदी चालक की लापरवाही से खडे ट्रक मे घुसी बस, एक की मौत, डेढ दर्जन हुये घायल

Screenshot 20260716 220908 Galleryहाथरस सिकंदराराऊ ।

 

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनोट के पास बुधवार तडके करीब 3 बजे लोहे की सरियों से भरे ट्रक में पीछे से रोडवेज बस के घुसने से एक यात्री की मौत हो गई और डेढ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनमें से दो यात्रियो की हालत गंभीर बनी हुयी है, इन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है बस का चालक शराब पिये हुये था। जब तक बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर पाबंदी नही लगेगी तब तक ऐसे हादसों पर अंकुश लगना असंभव है। रोडवेज की बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी, बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी

Screenshot 20260716 222003 Gallery

मिलने के बाद सीओ अमित पाठक कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा मोके पर पहुंच गये थे और घायलो को अस्पताल भिजवाया था। हादसे के बाद चीख पकार मच गयी थी। लोहे

 

की सरियों से भरा ट्रक सडक के किनारे खडा था। जब बस पीछे से घुसी तो ट्रक की सरिया बस के अंदर तक घुस गयी थी जिसके परिणाम स्वरूप आगे की तरफ बैठे 3 यात्रियो मे से एक

Screenshot 20260716 222038 Gallery

  • की मौत और दो की हालत गंभीर बनी हुयी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बादयात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया गया था। गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय दीपक पुत्र प्रमोद कुमार व 28 वर्षीय अमित पुत्र फूल सिंह निवासीगण अमृतपुर, फर्रुखाबाद को गंभीर हालत मे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया था। यात्रियों की माने तो बस चालक ने रास्ते में अलीगंज स्थित एक होटल पर खाना खाया था, आरोप है कि वही पर कथित तौर पर शराब का सेवन किया था जिससे बस रास्ते में कई बार एक्सीडेन्ट होने से बची थी। पुलिस ने मृतक यात्री के शव को पा. ‘स्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो चीफScreenshot 20260716 222121 Gallery
Back to top button
error: Content is protected !!