Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न 

16 Jul 2026, 10:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1784222797906

महराजगंज।

महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

महराजगंज । उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित “बहू-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को तहसील सभागार फरेन्दा में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन, पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा के पर्यवेक्षण तथा जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में फरेन्दा, पनियरा और धानी विकास खंडों से पुलिस, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के 29 नामित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों की क्षमता विकसित करना था, ताकि वे ग्राम स्तर पर सुगमकर्ताओं को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं तथा बहू-बेटी सम्मेलन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी और गतिविधि आधारित अभ्यास भी कराए गए, जिससे प्रतिभागियों की व्यवहारिक समझ और प्रशिक्षण क्षमता को मजबूत किया जा सके।

मास्टर प्रशिक्षक संतोष राय, शुभ अम्भोज और सुश्री संजा देवी पाण्डेय ने विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और सभी ने अपने-अपने विकास खंडों में “बहू-बेटी सम्मेलन” का प्रभावी एवं जन-जागरूकता आधारित संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!