A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

काशी के होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जवानों को आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण...

काशी के होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जवानों को आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण...

काशी के होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से जवानों को आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण…

 

 

 

चन्दौली वाराणसी, न्यूज। होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र (रामनगर) में नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वाराणसी मंडल के जिलों से आए 90 होमगार्ड जवानों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा और एडीसी विवेक कुमार ने आपदा प्रबंधन, सर्पदंश से बचाव, भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आपदा के समय त्वरित कार्रवाई, बेहतर समन्वय और सही प्रशिक्षण से जनधन की हानि को कम किया जा सकता है।साथ ही जवानों को विभिन्न आपात परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों और नागरिक सुरक्षा की भूमिका से भी अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम में होमगार्ड मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षक अरुण कुमार सिंह तथा प्रशिक्षक गुरु प्रताप भी उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!