A2Z सभी खबर सभी जिले की
विधायक डॉ राजेंद्र पांडे तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर किरण वाडीया ने अस्पताल परिसर में लगाए पौधे|
17 Jul 2026, 05:21 PM • Vande Bharat Live TV News

जावरा —सिविल हॉस्पिटल जावरा में रोगी कल्याण समिति जावरा की बैठक विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के पूर्व में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ किरण वाडिवा के साथ सिविल हॉस्पिटल एवं नई मेटरनिटी विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान डायलिसिस, ब्लड स्टोरेज सेंटर, फिजियोथैरेपी, जन्म मृत्यु कार्यालय, ऑपरेशन थियेटर, एनआरसी, एनबीएसयू,ओपीडी, पोस्टमार्टम रूम,आदि सेक्शन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लिया।फिर रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।सर्वप्रथम सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन एवं आय व्यय प्रस्तुत किया, फिर एजेंडा पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम नवीन पोस्टमार्टम भवन का प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजने एवं जिला अस्पताल रतलाम से प्राप्त शव पेटीयो की रिपेयरिंग एवं शेड बनाने एस्टीमेट बनाने की स्वीकृति दी गई, सिविल हॉस्पिटल परिसर में बिजली के पोल एवं एलईडी लाइट लगवाने की स्वीकृति प्रदान की गई, सिविल एवं न्यू मैटरनिटी विंग हॉस्पिटल में नामकरण, प्रतिमा स्थापित करवाने के लिए वरिष्ठ कार्यालय से पुनः पत्राचार किया जाए, पेरीफेरी के चिकित्सकों की ड्यूटी आवश्यकता अनुसार सिविल हॉस्पिटल में लगाने पर सहमति दी गई, वाहन स्टैंड, एवं कैंटीन के टेंडर स्थानीय स्तर से जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई। पार्किंग एरिया के शेड बनाने की स्वीकृति विधायक डॉ पांडेय ने विधायक निधि से दी ।छतो की वाटर प्रूफिंग सीएसआर फंड से, पुराने महिला हॉस्पिटल में बाहर साइड जो कक्ष है उनको दुकानो में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई। सांसद निधि से कार्डियक एंबुलेंस देने की स्वीकृति सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने दी।साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश बैठक में दिए गए, कुआं का रिनोवेशन नगर पालिका द्वारा, सीमांकन अस्पताल की भूमि का, एक्स रे मशीन सुधार हेतु संभागीय स्तर पर पत्राचार, बीपीएचयू यूनिट पुरानी मैटरनिटी में आवश्यक कार्य करवाकर शुरू करने के निर्देश दिए। अस्पताल में समस्त आवश्यक कार्य करवाने की स्वीकृति बैठक में दी गई।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, समाजसेवी अशोक आंटिया ,सीबीएमओ डॉ शंकरलाल खराड़ी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों व माताओ से संवाद किया।उनके पोषण आहार ,रहने आदि की सुविधाओं की भी जानकारी विधायक डॉ पांडेय सीएचएमओ डॉ वाड़ीया, एसडीएम श्रीमती शर्मा ने लिया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




