Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित’

17 Jul 2026, 09:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित’4 1 5 1
पाली, 17 जुलाई। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, पाली के संयुक्त तत्वावधान में सुंदर नगर स्थित आशीर्वाद बालाजी मंदिर के पास महिला एवं बालिका सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के साथ हिंसा या उत्पीड़न की घटना होती है अथवा आसपास किसी महिला के साथ ऐसा हो रहा हो, तो वह विभाग के अधीन संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से संपर्क कर सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8000298450 पर सूचना देकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि महिलाएं सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का भी लाभ ले सकती हैं, जहां पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, कानूनी सलाह एवं सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अस्थायी आश्रय जैसी पांच प्रमुख सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा 24 घंटे हेल्पलाइन सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यशाला में बालिकाओं एवं महिलाओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे शिक्षा सेतु योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना तथा लाडो प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त करियर काउंसलिंग, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न की स्थिति में सहायता, पारिवारिक विवादों में परामर्श, कानूनी सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम विषय पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह रोकने में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यशाला में कालिका टीम सहित सुंदर नगर क्षेत्र की लगभग 20 महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!