मल्हारगढ़ में फिर बड़ा हादसा…. ट्राले में घुसी XUV500, तीन गंभीर घायल… ओवरब्रिज बना हादसों की वजह?
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



*मल्हारगढ़।* नगर के बस स्टैंड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार XUV500 कार पीछे से खड़े ट्राले में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त वाहन के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया।
यह हादसा एक बार फिर मल्हारगढ़ में लंबे समय से लंबित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा 29 जनवरी को ओवरब्रिज का भूमिपूजन किए जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अब तक काम प्रारंभ नहीं किया गया, जबकि हर दिन यहां जाम और सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
मल्हारगढ़ नगर हाईवे के दोनों ओर बसा हुआ है। ऐसे में हजारों विद्यार्थी, व्यापारी, किसान और आम नागरिक रोजाना अपनी जान जोखिम में डालकर इस व्यस्त सड़क को पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। कई बार स्वीकृति मिली, बड़े-बड़े विज्ञापन और होर्डिंग लगाए गए, भूमिपूजन भी हुआ, लेकिन धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
अब नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो ऐसे हादसे लगातार होते रहेंगे। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने तथा देरी के कारणों को सार्वजनिक करने की मांग की है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—जब मुख्यमंत्री स्वयं भूमिपूजन कर चुके हैं, तो आखिर निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ? और यदि जिम्मेदार समय पर कार्रवाई करते, तो क्या इस तरह के हादसों को टाला जा सकता था?
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।