चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नीमच: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को प्रदेशभर में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक बाउंस) से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय नीमच में श्री आलोक कुमार सक्सेना, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (अत्याचार निवारण अधिनियम) एवं श्री विशाल खड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की खंडपीठ गठित की गई है।
जावद तहसील में श्री विनोद कुमार पाटीदार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्री अमित नगायच, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जबकि मनासा तहसील में श्री दिनेश कुमार प्रजापति, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्री राकेश कुमार मरावी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की खंडपीठ गठित की गई है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती शोभना मीणा ने बताया कि इन अदालतों में चेक बाउंस के मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण आपसी सहमति एवं राजीनामे के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में राजीनामे के माध्यम से इन विशेष लोक अदालतों को सफल बनाने में सहयोग करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।