जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप! बुजुर्ग दंपति और बेटे से मारपीट, बेटी को धमकी देने का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली चंद्रावत में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हिंसक हो गया। घटना में एक बुजुर्ग दंपति और उनका पुत्र घायल हो गया। घायलों को पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
घायल राजूलाल गायरी, उनकी पत्नी सुगना बाई गायरी और पुत्र भेरूलाल ने आरोप लगाया कि पड़ोसी रवि और उसके परिवार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष आए दिन गाली-गलौज, झगड़ा और धमकियां देता है तथा पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
पीड़ित परिवार के अनुसार शुक्रवार सुबह जमीन पर बने कच्चे बाथरूम को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रवि और देबूबाई उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए पत्थर फेंके तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। राजूलाल गायरी ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।