Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्टील गेट से एसएनएमएमसीएच तक सड़क हुआ अतिक्रमण मुक्त हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस, आम राहगीरों के लिए राह हुई आसान

17 Jul 2026, 11:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260717 WA0207
IMG 20260717 WA0207

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आम जनता को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने आज एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत स्टील गेट से लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर किए गए तमाम अवैध कब्जों, अस्थायी दुकानों और खटालों को हटा दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि ​यह मुख्य मार्ग एसएनएमएमसीएच जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस और आम राहगीरों के लिए बेहद संवेदनशील है। पिछले लंबे समय से सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों और खटालों के कारण यहाँ लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे एम्बुलेंस के आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न हो रही थी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान जनहित और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया गया है। अस्पताल मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इस व्यस्ततम मार्ग पर सड़क पूरी तरह चौड़ी और साफ नजर आने लगी है। इससे वाहनों, विशेषकर आपातकालीन चिकित्सा वाहनों व एम्बुलेंस का आवागमन सुगम हो गया है।

जिला प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी भी दुकानदार या खटाल संचालक द्वारा इस मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के अन्य व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में भी आने वाले दिनों में इसी तरह का सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अभियान में धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार, अंचल निरीक्षक श्री रोशन कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!