बेगु में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकली
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
बेगूं, नगर में भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भजनों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
रथ यात्रा के दौरान लालबाई-फुलबाई चौक पर श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए फलाहारी (फरियाली) खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तेजमल बोहरा, भाजपा नगर महामंत्री राकेश गुर्जी, बद्री जाट, सत्यपाल शिल्पकार, गोपाल डिडवानिया, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, नरेश सुथार, कुलदीप डिडवानिया, दर्पण शर्मा, कैलाश छीपा, तीर्थराज शिल्पकार, अनिल हलकारा, दुर्गालाल पालीवाल, सागर पटवा, मनोज प्रजापत, राजू वैष्णव, मोनू उपाध्याय, विष्णुप्रभाकर गुर्जी, अजित वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, शिवलाल वैष्णव, प्रमोद गुर्जी, भगवतीलाल राव, कालू मेवाड़ा, महेश शर्मा, प्रेमशंकर प्रजापत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रथ यात्रा के सफल आयोजन को लेकर नगरवासियों ने आयोजन समिति की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और रथ यात्रा में शामिल होने का विशेष उत्साह देखने को मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर / जयपुर। (निशांत पंडित ) राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के परिणाम सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →
रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।