Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उदयपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा: सनातन आस्था का महासंगम

18 Jul 2026, 11:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

उदयपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा: सनातन आस्था का महासंगम

rath yatra 2photo rath yatra

उदयपुर, 16 जुलाई 2026: सम्पूर्ण सनातन समाज की ओर से भगवान जगदीश रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में उदयपुर शहर में प्राचीन परंपरा के अनुरूप भारत की तीसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े ही आदर, सत्कार और गहरी भक्ति भावना के साथ निकाली गई। यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंतता और हिंदू समाज की एकता का प्रतीक बनकर उभरी हैं। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ संवाददाता बंधुओं से वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदुत्व रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. राव बहादुर सिंह,
ने अपने उद्बोधन मे कहाँ की
“मेवाड़ की वीरभूमि उदयपुर आज भगवान जगदीश (जगन्नाथ जी) की भव्य रथ यात्रा से खुशी और भक्ति से झूम उठी है! यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा उदयपुर के साथ ही सम्पूर्ण भारतवर्ष की सनातन चेतना का शक्तिशाली उद्घोष है।
हिंदुत्व रक्षा महासंघ के सकड़ों कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से समर्पित होकर इस यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने का सेवा कार्य किया है। आज उदयपुर की सड़कें ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रही हैं, जो पूरे देश के जनमानस को यह स्पष्ट संदेश देती हैं कि सनातन धर्म की जड़ें अटूट हैं और हिंदू समाज एकजुट होकर अपनी आस्था, संस्कृति तथा भारतीय पहचान की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मेवाड़ की यह पावन परंपरा राष्ट्र जागरण की अनूठी मिसाल है। भगवान जगदीश की यह पवित्र रथ यात्रा सनातन मूल्यों, हिंदू एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महान ज्योतिर्मय दिव्य रथ है, जो पूरे भारत में सनातन ज्योति फैला रहा है।
भगवान जगन्नाथ की कृपा से हिंदुत्व रक्षा महासंघ पूरे देश में ऐसी धार्मिक, सांस्कृतिक और जागरण यात्राओं को और अधिक विस्तार देगा, ताकि भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति हर गांव, हर नगर में पुनः प्रतिष्ठित हो सके।”

इस अवसर पर अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये
“भगवान जगन्नाथ की कृपा से उदयपुर में इस वर्ष की रथ यात्रा अत्यंत भव्य और भावपूर्ण रूप में संपन्न हुई है। प्राचीन परंपराओं को बनाए रखते हुए हमने इस यात्रा को और अधिक गरिमामय एवं विशाल बनाने का प्रयास किया है। हिंदुत्व रक्षा महासंघ के कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रहा।

जगदीश मंदिर रथ यात्रा समिति के संयोजक एवं वरिष्ठ पदाधिकारी हिंदुत्व रक्षा महासंघ धर्म जागरण प्रकोष्ट उदयपुर दिनेश मकवाना ने कहाँ

“हिंदुत्व रक्षा महासंघ द्वारा संचालित मानवाधिकार प्रकल्प मानवाधिकार रक्षा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने इस पावन अवसर पर भक्तों को हर संभव सहायता प्रदान की। रथ यात्रा ने दिखाया कि सनातन समाज जब एकजुट होता है तो कोई भी कार्य सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो जाता है। मानवाधिकारों की जड़े सनातन संस्कृति से पोषण प्राप्त करती है ”

विकास गौड़, कार्यवाहक संभागीय अध्यक्ष, उदयपुर, मानवाधिकार रक्षा महासंघ ने कहाँ की

“जनमानस की अपार भक्ति देखकर मन प्रसन्न हो गया। उदयपुर की सड़कें आज हिंदुत्व के भक्तिमय जन सैलाब से भर गईं। यह यात्रा सनातन आस्था की गहराई को दर्शाती है।”

उदयपुर शहर जनसंपर्क प्रमुख, प्रवीण जेठवानी ने
“भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से ही मन को शांति मिलती है। आज के कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के भक्तों का उत्साह देखने लायक था।”
सुनील खुराना, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगन्नाथ भक्त

इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक और वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट गजसिंह सिसोदिया, निखिल दशोरा, विजय साहू, आशीष साहू , अरविंद सिंह झाला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगूं में जलझुलनी एकादशी धूमधाम से मनाई, 28 मंदिरों से निकली ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा
Chittorgarh22 Sep

बेगूं में जलझुलनी एकादशी धूमधाम से मनाई, 28 मंदिरों से निकली ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर में मंगलवार को जलझुलनी एकादशी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के…

पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कोली विजयी रही हैं।
Dholpur22 Sep

धौलपुर नगर परिषद के उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रेखा कोली विजयी रही हैं।

उपसभापति पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि कुल 60 वोट पड़े, जिनमें रेखा…

पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है
Jodhpur22 Sep

राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर ऐसा भी जहां रामदेव जी का मेला दशमी नहीं एकादशी को लगता है

जहां समूचे राजस्थान में कलयुग के अवतारी लोक देवता बाबा रामदेव का मेला भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर
Jhabua22 Sep

तेरापंथ युवक परिषद ने लगातार दूसरे वर्ष लगाया रक्तदान शिविर

90 लोगों ने किया रक्तदान, अतिथियों एवं चिकित्सा टीम ने बढ़ाया उत्साह अमित पाटीदार/सारंगी। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश
Jhalawar22 Sep

किसानों के कृषि बिजली बिलों में जुड़ी अतिरिक्त राशि को लेकर ऊर्जा मंत्री ने दिए सुधार के निर्देश

सूमर।विधानसभा क्षेत्र खानपुर-बकानी के किसानों के कृषि कनेक्शन के विद्युत बिलों में अतिरिक्त राशि जुड़कर आने की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!