Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18 Jul 2026, 12:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1760058912070054259

IMG 20260718 113430सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश के 20 राज्यों में विकसित किए गए 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का शुभारंभ किया। इनमें मध्यप्रदेश के पुनर्विकसित टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो के प्रवेश द्वार तरिचर, हरपालपुर, सांची, अशोकनगर, बालाघाट, ब्यौहारी, छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, नैनपुर जंक्शन, विदिशा, शिवपुरी एवं भिंड सहित कुल13 अमृत भारत रेलवे स्टेशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को 13 अमृत भारत स्टेशन के रूप में ऐतिहासिक सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त कर कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि 75 अमृत भारत स्टेशनों का एक साथ शुभारंभ भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विकास, पर्यटन और जनसुविधाओं का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि नए अमृत भारत स्टेशन मध्यप्रदेश को नई पहचान, नया सम्मान और विकास की नई दिशा देंगे। हमारे लिए ये स्टेशन समृद्ध और गौरवशाली विरासत का प्रतिबिंब हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश बदल रहा है। बुंदेलखंड ने अब तेजी से विकास और बदलाव की नई इबारत लिखी है। बुंदेलखंड की धरती आध्यात्मिकता और बहुमूल्य खनिज संपदा से संपन्न है। यहां रामराजा सरकार और बुंदेली संस्कृति के कई प्रतिमान जुड़े हैं। पहले बुंदेलखंड जल की कमी के लिए जाना जाता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखंड की भूमि अपना विकास करने में सक्षम है लेकिन प्राकृतिक कारणों से इतिहास में यहां से पलायन होता रहा है। उन्होंने कहा कि केन-बेतबा नदी जोड़ो अभियान के तहत बुन्देलखंड में समृद्धि के नवीन द्वार खुलेंगे और यहां विकास की गंगा बहेगी। एक लाख करोड़ रुपए की योजना से बुन्देलखंड पूरा बदल जाएगा। पेयजल की उपलब्धता होगी। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में विकास होगा। इसलिए यहा रेल यातायात को तेजी से बढावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सलवाद को खत्म करने वाला और लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा बुन्देलखंड की गौरवशाली विरासत का अपना अलग इतिहास है। यह वीरों और महावीरों की भूमि है। बुन्देलखंड अपने अंदर गौरवशाली इतिहास, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है कि कई देशों की आबादी के बराबर यात्री प्रतिदिन हमारी ट्रेनों में सफर करते हैं। कोयले और भाप के इंजन से शुरू हुई रेल यात्रा अब स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन तकनीक तक पहुंच चुकी है, जिससे भारत अब विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो भविष्य की इस अत्याधुनिक तकनीक पर सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित 80 स्टेशनों में से पहले चरण में प्रदेश के 13 स्टेशनों का कायाकल्प कर जनता को समर्पित किया गया है। ये अमृत भारत स्टेशन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारतीय रेल के इतिहास का युगांतरकारी दिन है। यह केवल रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण ही नहीं, भारत की विरासत, आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का त्रिवेणी संगम है। अमृतकाल में हमारे वैज्ञानिकों, रेलवे इंजीनियरों और कर्मयोगियों ने अकल्पनीय कार्य किया है। भारतीय रेलवे के 173 वर्षों के इतिहास में पहले कोयला, डीजल और बिजली से ट्रेन चलती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोनीपत स्टेशन से देश में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में हमारी सरकार एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के संकल्प को पूरा करेगी। सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए उच्च स्तरीय समिति ने प्रदेशभर के करीब 10 लाख लोगों से सुझाव प्राप्त किये। लगभग 76 प्रतिशत मुस्लिम बहनों ने यूसीसी के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के सुगम आवागमन के लिए ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा’ की शुरुआत कर रही है। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों को जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी जिलों और विकासखंडों में भव्य सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं। जहां बच्चों को सर्व सुविधायुक्त भवनों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में रेलवे अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!