Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकास कार्यों का हुआ भव्य भूमि पूजन संपन्न वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

18 Jul 2026, 03:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

कटनी

 

IMG 20260718 WA0219

वर्षों की जनअपेक्षाओं को साकार करते हुए नगर निगम कटनी द्वारा जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 38 में लगभग 1 करोड़ 33 लाख की लागत से विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा संजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों के शुभारंभ से क्षेत्र में सड़क, नाली, आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा तथा वर्षों से लंबित विकास कार्य अब धरातल पर आकार लेते दिखाई देंगे।

 

IMG 20260718 WA0223

अधोसंरचना सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत अधोसंरचना मद से लगभग 93.85 लाख की लागत से गौरीशंकर मंदिर के समीप सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा 13 लाख की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, संजय नगर में 5.25 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण, संजय नगर मुक्तिधाम में 4.03 लाख की लागत से गेट एवं बाउंड्रीवाल निर्माण, संजय नगर सामुदायिक भवन के पीछे 4.03 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण, सरस्वती स्कूल के समीप पानी की टंकी के पास 4.03 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण तथा खंपरिया मोहल्ला में खूबसिंह के घर से नारायण खंपरिया एवं बंटू सोनी से आगे मथुरा तिवारी तक 8.52 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

 

IMG 20260718 WA0222

क्षेत्रवासियों को मिलेगी वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत

इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सड़क, नाली, जल निकासी, आवागमन एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

 

IMG 20260718 WA0227विकास की गति रहेगी निरंतर, जनहित रहेगा सर्वोपरि- महापौर श्रीमती सूरी

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का संकल्प शहर के प्रत्येक वार्ड तक समान रूप से विकास पहुँचाना है। नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए अधोसंरचना, सड़क, नाली, आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा नगर के प्रत्येक वार्ड का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

 

IMG 20260718 WA0226क्षेत्रीय पार्षद ने जताया आभार

 

क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा संजय तिवारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में आज महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने महापौर श्रीमती सूरी एवं नगर निगम प्रशासन का वार्ड के विकास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

स्वच्छता और हरियाली को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

महापौर श्रीमती सूरी ने इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय महिलाओं से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार घर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम की कचरा संग्रहण वाहनों को ही सौंपे, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। महापौर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की भी अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को टॉफी वितरित कर स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।

नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, उमेन्द्र अहिरवार, पार्षद सुखदेव चौधरी, गोविंद चावला,सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी,पूर्व पार्षद राजकुमार माखीजा,समाजसेवी संजय तिवारी,निलिमा झा,सहायक यंत्री सुनील सिंह,उपयंत्री संजय मिश्रा,राजललित गुमास्ता,स्थानीय नागरिकों में शैला भगत,कमल केवट,के.डी चौबे,मूलचंद गुप्ता,शंकरलाल तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!