Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन के लिए बार एसोसिएशन व चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक संपन्न

18 Jul 2026, 07:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260718 WA0193
IMG 20260718 WA0193

अब मतदाताओं को अपना दायित्व पूरा करने का समय – उप निर्वाचन पदाधिकारी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) कार्यक्रम में शत प्रतिशत गणना पत्रों के डिजिटाइजेशन के लिए आज झारखंड के उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर एवं धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने बार एसोसिएशन तथा विभिन्न चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय में बैठक की।

बैठक के दौरान बार एसोसिएशन तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ में बताया गया कि ई.सी.आइ. नेट से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की रफ्तार धीमी पाई गई है।

इसके मद्देनजर धनबाद तथा झरिया विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन में गति लाने के लिए 18 और 20 जुलाई को विशेष कैम्प लगाए गए हैं। यहाँ मतदाताओं की सहायता के लिए बी.एल.ओ., सुपरवाइजर, हेल्प डेस्क मैनेजर और वॉलेंटियर्स मौजूद रहेंगे। बी.एल.ओ. सभी बचे हुए मतदाताओं को उनके गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में बार एसोसिएशन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स से अनुरोध किया गया कि उनके यहां आने वाले लोग, कार्य करने वाले कर्मियों को एक बार जरूर पूछे कि उन्होंने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को समर्पित किया है या नहीं। यदि नहीं किया है तो उन्हें बूथ पर जाकर शीघ्र यह काम पूरा कर लेने के लिए जागरूक करें।

साथ में बताया गया कि यदि मतदाता का नाम गत एसआइआर की मतदाता सूची में दर्ज है तो उनको अन्य किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। यह विवरण उनके पुत्र-पुत्री के लिए अभिभावक प्रमाण के रूप में भी पर्याप्त है। यदि गत एसआइआर की मतदाता सूची में उनका एवं उनके माता-पिता का नाम दर्ज नहीं है तो उनको आयोग द्वारा चिन्हित 12 दस्तावेजों में से किसी एक की स्वसत्यापित प्रति जमा करनी होगी।

रांची से आए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि धनबाद में लगभग 95% गणना प्रपत्र का वितरण कर लिया गया है। लेकिन अधिकांश लोगों ने उसे भरकर अभी तक बीएलओ को जमा नहीं कराए हैं। इसलिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आयोग ने गणना प्रपत्र का वितरण कर अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है। अब मतदाताओं का दायित्व है कि वे गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को समर्पित करें ताकि जल्द से जल्द गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन पूरा हो सके।

साथ ही कहा कि यदि किसी मतदाता का एक से अधिक मतदान केंद्र में नाम है तो वह किसी एक बूथ से अपना नाम डिलीट करवा लें।

बार एसोसिएशन तथा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के साथ बैठक करने के बाद पदाधिकारियों ने आईआईटी आईएसएम में बैठक की। उन्होंने आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार श्री प्रबोध पाण्डे तथा चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर श्री राम मनोहर से भेंट कर उन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की एवं संस्थान के सभी मतदाताओं से इस प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने के लिए आयोग ने रांची से झारखंड के उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर को धनबाद एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री देवदास दत्ता को झरिया विधानसभा का दौरा करने के लिए भेजा है। दोनों पदाधिकारी सोमवार को भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। विशेष कैंप के दौरान धनबाद विधानसभा और झरिया विधानसभा के मतदान केंद्रों में छूटे हुए मतदाता एसआइआर प्रक्रिया पूरी कराने में सक्रिय नजर आए।

दोनों पदाधिकारियों ने धनबाद तथा झरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे 20 जुलाई को आयोजित होने वाले इन विशेष कैम्पों का लाभ उठाएं और गणना चरण से संबंधित अपने कार्यों को ससमय पूर्ण कराने में सहयोग करें।

बार एसोसिएशन एवं चेंबर के साथ बैठक करने से पूर्व पदाधिकारियों ने धनबाद रेलवे स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं आम जनों से वर्तालाप किया। जिसमें अधिकांश लोगों ने बताया कि उन्होंने एसआइआर की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

बार एसोसिएशन के साथ बैठक में अध्यक्ष श्री राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव श्री जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। जबकि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में मनईटांड चेंबर के सचिव श्री राजेश बर्मन, हीरापुर चेंबर के श्री बृजेश शर्मा, हरि मंदिर चेंबर के श्री राजेश कुमार गुप्ता, हीरापुर हटिया चेंबर के श्री मनोरंजन सिंह, सरायढेला चेंबर के श्री श्रवण सिंह एवं श्री एस.के. हलदर मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप

कधवन में 230 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का आरोप, फर्जी Form-7 को लेकर हड़कंप निर्वाचन…

पूरी खबर पढ़ें →
सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

सांसद विनोदभाई चावड़ा की पहल: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भुज में पहली बार होगा “सांसद स्टार्टअप सेमिनार”

रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

नेपाल त्रासदी में बागेश्वर धाम सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री चार ट्रकों में पहुंची बुनियादी जरूरतों का सामान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Sep

श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव पर बेगूं में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बेगूं। किसानों के आराध्यदेव श्री धरणीधर भगवान जन्मोत्सव के उपलक्ष में धाकड़ समाज द्वारा बेगूं नगर में भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!