महराजगंज: पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद –
सिंदुरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम परसामीर स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास से पकड़ा। वहीं, पुलिस ने नाबालिग बालिका को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। 17 जुलाई को पुलिस टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना और पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहेब उर्फ अतहर अली पुत्र खुशबुद्दीन, निवासी ग्राम हरखोड़ा, थाना सिंदुरिया, महराजगंज के रूप में हुई है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया।