ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।

मैहर

अमरपाटन, से 08 जुलाई को मध्य प्रदेश कोल आदिवासी समाज सेवा संघ(MPKASSS) की 35 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ का प्रथम स्थापना दिवस समारोह बुधवार को जिला मैहर के अमरपाटन स्थित राजा मैरिज गार्डन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम कोल की अगुआई में मैहर क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित समारोह में प्रदेश, विंध्य संभाग, विभिन्न जिलों, ब्लॉकों, मंडलों एवं ग्राम इकाइयों के पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बसंत लाल कोल रहे, जबकि अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष रामसजीवन कोल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद गोटिया एवं प्राचार्य सी.एल. कोल उपस्थित रहे समारोह को डॉ. जीतेश कोल धर्मेंद्र कोल, रामादीन कोल,अच्छेलाल कोल, राजेश कोल, हरदास कोल, प्रेमलाल कोल, सुदर्शन कोल, दयाराम कोल, रजनीकांत कोल, रामकुमार कोल तथा बी.एल. कोल सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने संबोधित किया वक्ताओं ने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समरसता, युवा नेतृत्व, संगठन की मजबूती, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं समाज के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन, प्रकृति वंदना एवं संघ गान के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित समाजजनों को संगठन सशक्तीकरण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। इस दौरान संगठन की 35 वर्षों की उपलब्धियों का स्मरण करते हुए भावी कार्ययोजना, समाज के विकास एवं संगठन विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी की गईं कार्यक्रम का संचालन रमेश प्रसाद कोल ने प्रभावी एवं गरिमामय ढंग से किया। उनके कुशल संचालन की उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों ने सराहना की जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडल, पंचायत एवं ग्राम इकाइयों में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के प्रत्येक गाँव तक पहुँचकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, अधिकार संरक्षण, युवाओं की भागीदारी एवं संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देना है समारोह के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वाभिमान, संगठन की मजबूती तथा समाज के समग्र उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ समाजजनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिसने पूरे विंध्य क्षेत्र में समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का सशक्त संदेश दिया आयोजक मध्य प्रदेश कोल आदिवासी समाज सेवा संघ (MPKASSS) जिला इकाई मैहर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




