Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शनिवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

19 Jul 2026, 09:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260718 205916
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली: पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शनिवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नशे के खिलाफ 1600 विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला नशामुक्त समाज का दिया सशक्त संदेश।

एसपी षियाज के.एम.ने विद्यार्थियों से किया संवाद उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित।

सिंगरौली : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शनिवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1600 छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने “नशे से दूरी है जरूरी 2.0—सिंगरौली पुलिस का संदेश प्रदर्शित कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम.ने स्वयं विद्यार्थियों के साथ मानव श्रृंखला में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अच्छे मित्रों का चयन करने तथा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक ने सरल और प्रेरक तरीके से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता ही नशामुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मानव श्रृंखला में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। इस अवसर पर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलौंजी के प्राचार्य, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा पुलिस विभाग से उप निरीक्षक  प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा त्रि स्तरीय पंचायतों / नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) अन्तर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक ली
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मनावर में युवा संगम एवं उद्यम संवाद का आयोजन 50 युवाओं ने कराया पंजीयन, 17 युवाओं
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मनावर में युवा संगम एवं उद्यम संवाद का आयोजन 50 युवाओं ने कराया पंजीयन, 17 युवाओं

धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Neemuch03 Sep

दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों का गठन,समाज में हर्ष का वातावरण

मनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Neemuch03 Sep

मनासा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता

मनासा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!