इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग” (आईआईआईई) की भिलाई चेप्टर की नई प्रबंधकारणी का चुनाव संपन्न


• इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग” (आईआईआईई) की भिलाई चेप्टर की नई प्रबंधकारणी का चुनाव संपन्न
• नई कमेटी में के. पटेल चेयरमैन, घनश्याम कुमार देवांगन वाइस चेयरमैन, अवनीश दुबे सेक्रेटरी, विवेक गुप्ता ट्रेजरार फिर से चुने गए
भिलाई। इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संस्था “इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग” (आई.आई.आई.ई.) की भिलाई चेप्टर की आम सभा एवं सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव भिलाई निवास काफी हाउस सभागार में संपन्न हुआ। नई कमेटी में भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक के.पटेल चेयरमैन, घनश्याम कुमार देवांगन एवं चंद्रानन जैन वाइस चेयरमैन, अवनीश दुबे सेक्रेटरी, विवेक गुप्ता ट्रेजरार, धीरजलाल सोनी ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं एम. विल्सन ज्वाइंट ट्रेजरार चुने गए। एक्जीक्यूटिव कमेटी में पूर्व अध्यक्ष एच.के. देसाई, एस.के. डोगरा एवं कमलेश कुमार गुप्ता सदस्य चुने गए हैं। वरिष्ठ इंजीनियर एस.के. डोगरा चुनाव अधिकारी थे।

सभा को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन घनश्याम कुमार देवांगन ने भिलाई चेप्टर की अब तक की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग टेक्निक का प्रभावी उपयोग बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के बहुआयामी विकास हेतु करने पर जोर दिया। चेयरमैन के. पटेल ने इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग के महत्व को प्रतिपादित करते हुए भिलाई चेप्टर के द्वारा आगामी दिनों में नेशनल कन्वेंशन आयोजित करने, सिकल सेल एनिमिया एवं थैलेसीमिया जैसे बीमारी के रोकथाम में सक्रिय योगदान देने सहित एक्शन प्लान की जानकारी दी। सभा को एच. के. देसाई, के. एल. विश्वकर्मा, धीरजलाल सोनी आदि ने भी संबोधित किया।
आम सभा में संस्था के वर्ष 2025-26 के आडिटेड एकाउंट्स को सर्वसम्मति से पारित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संस्था के बेहतरी के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने संस्था के वरिष्ठ इंजीनियरों के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अर्जित अनुभवों को साझा करने, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने एवं नए नए आइडिया का उपयोग करने पर बल दिया। आम सभा में वरिष्ठ इंजीनियर के.एल. विश्वकर्मा, संतोष अग्रवाल, सत्यनाथ साहूकार, एस.के. विश्वकर्मा, आरीफ खान, संदीप नंदनवार आदि सहित संस्था के सदस्य गण बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित उपस्थित थे। संचालन सेक्रेटरी अवनीश दुबे एवं आभार प्रदर्शन विवेक गुप्ता ने किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य कांतिलाल विश्वकर्मा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। अंत में संस्था के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य बी.के. सराफ को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में उनके योगदान को याद किया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




