Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बहेरिया पुलिस की कार्यवाही, 57.9 लीटर अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी फरार

19 Jul 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1542572262235984972सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना बहेरिया पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 57.9 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की है। दिनांक 18 जुलाई 2026 को थाना बहेरिया पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जलसा होटल के बगल स्थित कुलिया (नाले) के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल एवं उसके आसपास रखे प्लास्टिक के थैलों की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 280 क्वार्टर एवं 10 बोतल देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जप्त शराब में मैकडॉवेल नं.1, आईबी, सिग्नेचर, गोवा व्हिस्की, ओल्ड मोंक रम, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल चैलेंज, बैकार्डी रम, मैजिक मोमेंट्स वोडका सहित विभिन्न ब्रांडों की शराब तथा देशी प्लेन शराब शामिल है। जप्त शराब की कुल मात्रा 57.900 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹55,150 आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स कंपनी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है। इस प्रकार कुल ₹1,05,150 मूल्य का मशरूका पुलिस द्वारा जप्त किया गया।
इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बहेरिया में धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। फरार आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जप्त शराब के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने जिले में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा इसमें संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक दीपक गुरुंग, सुनील पांडे, आरक्षक नरेन्द्र रावत, आरक्षक मनुप्रताप सिंह सहित थाना बहेरिया के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!