Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को 48घंटे में किया गिरफ्तार,

19 Jul 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 3180075903379394574सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना जैसीनगर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। दिनांक 18 जुलाई 2026 को फरियादी कोमल सेन निवासी गेहूरास तिराहा, जैसीनगर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:45 बजे कृषि मंडी गेट, जैसीनगर के पास रहने वाले मनोहर सेन ने अपनी पत्नी रश्मि सेन पर चरित्र शंका एवं आपसी संदेह के चलते धारदार कुल्हाड़ी से गर्दन पर जानलेवा वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से जंगल की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रश्मि सेन को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 192/2026 अंतर्गत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना जैसीनगर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश प्रारंभ की। दिनांक 19 जुलाई 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मनोहर सेन लाल शर्ट एवं काले रंग की पैंट पहनकर केसली क्षेत्र के वनदेवी जंगल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना जैसीनगर पुलिस ने तत्काल थाना केसली पुलिस से समन्वय स्थापित किया और संयुक्त रूप से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी बरामद की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रारंभिक विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी पर संदेह के चलते आवेश में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। इस अंधे हत्याकांड के त्वरित खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. ठाकुर, प्रधान आरक्षक सहयोग कुमार, प्रधान आरक्षक जयसिंह कुर्मी, प्रधान आरक्षक हुकुम धुर्वे, प्रधान आरक्षक कमलेश नामदेव, आरक्षक जितेन्द्र रजक, आरक्षक काजी सहित थाना जैसीनगर एवं थाना केसली पुलिस की टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!