Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: टेंडर के बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य  वार्डवासियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने स्वयं मैदान में उतरकर सड़क सुधार का कार्य शुरू कर दिया।

20 Jul 2026, 08:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260719 185948
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली: टेंडर के बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य  वार्डवासियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी पार्षद के नेतृत्व में वार्डवासियों ने स्वयं मैदान में उतरकर सड़क सुधार का कार्य शुरू कर दिया।

सिंगरौली:  नगर निगम क्षेत्र के इंदिरा चौक नवजीवन विहार से तेलगवा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए वार्ड पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के नेतृत्व में वार्डवासियों ने स्वयं मैदान में उतरकर सड़क सुधार का कार्य शुरू कर दिया।

बताया गया कि यह कार्य किसी ठेकेदार, मजदूर या लेबर के माध्यम से नहीं कराया जा रहा है, बल्कि वार्डवासी स्वयं अपने श्रम और निजी खर्च से सड़क को समतल एवं आवागमन योग्य बनाने में जुटे हैं चंदा एकत्रित कर बना रहे हैं सड़क स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंडर होने के बावजूद संबंधित एजेंसी द्वारा काम शुरू नहीं किया गया, जिससे लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड पार्षद  ने कहा कि सड़क निर्माण में हो रही देरी से क्षेत्र की जनता परेशान है। कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। मजबूर होकर वार्डवासियों ने स्वयं श्रमदान और अपने खर्च से सड़क सुधार का निर्णय लिया ताकि लोगों को राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कर सड़क का स्थायी निर्माण कराए, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। अन्यथा एनटीपीसी गेट के सामने उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाब देही शासन प्रशासन की स्वयं की होगी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!