Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत श्री रावतपुरा सरकार के मंत्री राजपूत ने किए दर्शन लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओ की सुविधा में कोई कमी नहीं रहे, सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

20 Jul 2026, 09:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260720 091309सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी धर्म पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत के साथ वेदांती आश्रम पहुंचकर संत श्री रावतपुरा सरकार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा एवं 29 जुलाई को आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कथा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, विद्युत एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसे भव्य धार्मिक आयोजन हमारे शहर के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और आयोजन सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई को मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर, धर्मश्री, सागर में मां राजराजेश्वरी कोटी हरिद्रा कुंकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान में 25 हजार श्रद्धालु एक साथ बैठकर एक करोड़ अर्चन करेंगे। मंत्री राजपूत ने कहा कि यह अनुष्ठान हमारे शहर के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!