कनेरादेव मुख्यमार्ग में टायर आदि रखकर अतिक्रमण करने वालों पर किया गया 5 हजार का जुर्माना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कनेरादेव सड़क से होते हुए पंतनगर वार्ड व आसपास की स्वच्छता व्यवस्थाओं सहित नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों को दी जा रहीं विभिन्न सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सड़कों की स्वच्छता, नाले नालियों की साफ-सफाई देखी और संबंधित सफाई अधिकारीयों को और बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रावतपुरा कॉलेज रोड पंतनगर वार्ड के पास ब्लैक स्पॉट समाप्त कर बनाये गए सेल्फी पॉइंट में पौधों की कटाई छटाई कर व्यवस्थित सुन्दर और स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीड़ी कॉलोनी के पास कनेरादेव मुख्य मार्ग पर टायर आदि रखकर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
निगमायुक्त खत्री के निर्देशानुसार बीड़ी कॉलोनी स्थित इंडियन टायर सर्विस, मोहम्मद सादाब टायर, एवन टायर, जाबेद खान टायर आदि पर एक-एक हजार का चालान कर कुल 5 हजार रूपये जुर्माने की कार्यवाही की गई। एक-एक हजार रूपये का जुर्माना लगाने के साथ ही उक्त सभी को आगे से सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने और अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखने की सख्त हिदायत दी गई।निगमायुक्त के निर्देशानुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। अतिक्रमणकारीयों पर लगातार कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण सामग्री जब्ती के साथ जुर्माना भी किया जा रहा है सभी नागरिकों से अपील है कि कार्यवाही से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने शहर को व्यवस्थित व सुंदर बनाने के लिए किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने से बचें। शहर को स्वच्छ सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सहयोगी बने। अपने प्रतिष्ठान से बाहर सड़क पर विक्रय सामग्री आदि रखकर अतिक्रमण न करें। रेहड़ी ठेला व्यापारी रोड किनारे निर्धारित सीमा के अंदर ही व्यवस्थित ठेला आदि लगाएं और नागरिकों की सुविधा को देखते हुए सुगम आवागमन हेतु यातायात को व्यवस्थित बनाने में सहयोगी बने।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।