नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज थाना मोतीनगर क्षेत्र स्थित एडिना फार्मेसी कॉलेज में एक भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी मोतीनगर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो समाज एवं राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है और प्रत्येक युवा इस अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बन सकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को “न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशा करने देंगे” की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. सुनील के. जैन, डायरेक्टर एडिना, डॉ. विवेक जैन, प्राचार्य (AIPS) तथा विनीत सोनी, स्टेट जॉइंट डायरेक्टर, नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, सागर सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षकीय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में लगभग 650 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन ने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की सराहना करते हुए इसे समाजहित में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।