मांडू की प्राकृतिक धरोहर ‘खुरासानी इमली’ के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन की पहल: कलेक्टर ने कार्ययोजना को सराहा*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*धार, (
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)20 जुलाई 2026।* मांडू की विशिष्ट पहचान और जीआई (GI) टैग प्राप्त दुर्लभ ‘खुरासानी इमली’ के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज ‘नेहा ग्रीन वाटिका नर्सरी, मांडव’ की संचालिका श्रीमती नेहा वीरेंद्र जायसवाल ने जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना से भेंट कर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।
इस दौरान श्रीमती जायसवाल ने खुरासानी इमली के संरक्षण, इसके व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता और वर्तमान में नर्सरी द्वारा पौधों के उत्पादन पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने “खुरासानी इमली संरक्षण एवं विकास योजना” का प्रस्ताव रखते हुए इसे मांडू की अमूल्य प्राकृतिक संपदा के रूप में संरक्षित करने पर चर्चा की।
जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मांडू की वनस्पति विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना एक महत्वपूर्ण कार्य है। कलेक्टर ने योजना के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द ही नर्सरी का निरीक्षण करने के साथ ही इस दिशा में सक्रियता दिखाई।
इस पहल का उद्देश्य मांडू के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में खुरासानी इमली की उपस्थिति को पुनर्जीवित करना है, ताकि स्थानीय धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मझगवां ओपन स्थित वेयरहाउस में शासकीय धान के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वेयरहाउस…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।