Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

90.70 करोड़ रुपये के लोक निर्माण कार्यो को विधायक लारिया के प्रयासो से मिली स्वीकृति

21 Jul 2026, 05:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260720 190152सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 66.60 करोड़ रुपये से बम्होरी–गढ़पहरा फोरलेन मार्ग बनेगा नरयावली के विकास का नया प्रवेशद्वार, मकरोनिया–सदर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई गति* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देने वाले एक महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 90.70 करोड़ रुपये की लागत के तीन प्रमुख विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह उपलब्धि नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के सतत प्रयासों, प्रभावी अनुश्रवण एवं क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण परिणाम मानी जा रही है। इन स्वीकृत कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण 66.60 करोड़ रुपये की लागत से 22.20 किलोमीटर लंबे बम्होरी– गढ़पहरा फोरलेन मार्ग का निर्माण है। यह मार्ग बम्होरीबीका से प्रारंभ होकर मकरोनिया चौराहा, सदर होते हुए गढ़पहरा तक विकसित किया जाएगा। यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बदलते विकास परिदृश्य का सशक्त आधार बनेगी। फोरलेन मार्ग के निर्माण से मकरोनिया नगर एवं सदर क्षेत्र में वर्षों से बनी यातायात की समस्या को उल्लेखनीय राहत मिलेगी। क्षेत्रीय आवागमन अधिक सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा भविष्य की शहरी आवश्यकताओं के अनुरूप एक आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क अवसंरचना विकसित होगी। यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं नगरीय विकास को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। इसके अतिरिक्त 16.71 करोड़ रुपये की लागत से खाकरोन–ईशुरवारा मार्ग पर धसान नदी में जलमग्नीय पुल तथा 7.39 करोड़ रुपये की लागत से हीरापुर–रामछायरी (रिमझिरिया) मार्ग पर धसान नदी में जलमग्नीय पुल के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। विशेष रूप से हीरापुर–रामछायरी मार्ग पर बनने वाला पुल विधायक श्री लारिया के निवेदन पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप स्वीकृत हुआ है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
नरयावली विधायक लारिया ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर संपर्क व्यवस्था तथा आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की यही गति नरयावली को प्रगति और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने का आधार बनेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!