A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नगर निगम में हुई महापौर जन सुनवाई

महापौर ने सुनी आवेदकों की समस्याये अधिकारीयो को दिये समय बद्ध निराकरण के निर्देश

IMG 20260721 WA0277 1

कटनी,

नगर पालिक निगम कटनी में 21 जूलाई मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, राजस्व, अतिक्रमण सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

IMG 20260721 WA0290

महापौर ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिकों कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर आवेदकों को समय पर राहत प्रदान की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

IMG 20260721 WA0285

सभी शाखाओं की उपस्थिति से शिकायतों के निराकरण में मिली सुविधा

IMG 20260721 WA0288

जनसुनवाई के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर कार्रवाई प्रारंभ कराई गई, जबकि गंभीर मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए निर्देश दिए गए।

IMG 20260721 WA0282

प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई का लाभ उठाने की अपील

IMG 20260721 WA0281

महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें सीधे नगर निगम के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!