ढाना को घरेलू विमान सेवा से जोड़ने का विषय विधानसभा में उठा,विधायक लारिया ने सरकार से मांगी कार्ययोजना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने सागर जिले को घरेलू विमान सेवा से जोड़ने के महत्वपूर्ण विषय को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने ढाना हवाई पट्टी से घरेलू विमान सेवा प्रारंभ किए जाने की संभावनाओं एवं इस संबंध में शासन की कार्ययोजना पर सरकार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक लारिया ने जानना चाहा कि प्रदेश में घरेलू विमान सेवाओं के विस्तार के लिए क्या नीति बनाई गई है, ढाना हवाई पट्टी के संबंध में क्या प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा समय-समय पर की गई मांगों पर शासन का क्या दृष्टिकोण है। सरकार की ओर से उत्तर में बताया गया कि प्रदेश में घरेलू विमान सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 लागू की गई है। साथ ही यह भी स्वीकार किया गया कि दाना हवाई पट्टी से घरेलू विमान सेवा प्रारंभ किए जाने के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा समय-समय पर मांगें प्राप्त होती रही हैं।
विधायक लारिया ने कहा कि सागर संभाग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध होना विकास की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस विषय को विधानसभा में उठाकर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षा को शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखा। भविष्य में इस दिशा में सकारात्मक पहल होने से सागर एवं समूचे बुंदेलखंड की औद्योगिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिल सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।