Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पिछले चुनाव में हुई चूक को नहीं दोहराएंगे दोबारा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

21 Jul 2026, 06:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

  1. पिछले चुनाव में हुई चूक को न20260721 185225 COLLAGEहीं दोहराएंगे दोबारा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    — मैगो फार्म में खाट पर हुए आम महोत्सव में लिया आम का स्वाद
    — बोले मुख्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की हार का कितना पड़ा दुष्प्रभाव, आकलन करना मुश्किल
    — क्षेत्र की जनता को मिला मेडिकल कॉलेज, दो डिग्री कॉलेज, स्टेडियम एवं अन्य सुविधाएं
    — मुख्यमंत्री ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में खाट पर हुए आम महोत्सव में किसानों एवं आमजन के साथ लिया लिया दशहरी आम का स्वाद
    हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में खाट पर हुए आम महोत्सव में आम का स्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार ग्रामीण की जनता से पिछले विधानसभा चुनाव में की गई भूल को चूक बताते हुए कहा कि इस बार उसकी भरपाई करने का काम अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस हार का कितना दुष्प्रभाव क्षेत्र में पड़ा है इसका आकलन किया जाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हर सुविधाओं के लिए विकास कार्य सुचारू रहे, तो इसके लिए स्वामी यतीश्वरानंद को विधानसभा अवश्य भेजेंगे।
    हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में स्थित मैंगो फार्म हाउस में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में आम महोत्सव के तहत क्षेत्रवासियों को आम एवं दूध पिलाया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी के साथ आम का स्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए राजकीय मेडिकल चालू हो गया, मॉडल डिग्री कॉलेज लालढांग में और राजकीय डिग्री कॉलेज बहादुरपुर जट में चल रहा है। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बना दिया गया और सभी कार्य सुचारू हरें, इसके लिए जो भी पर्चा भर दे या जिसे भी सिंबल मिल जाए उसे ही जिताकर गाड़ी में बैठाकर विधानसभा भेज देंगे। आज आपसे भरोसा लेने आए हैं। पूरा आम का स्वाद भाजपा की तरफ हो जाएगा।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे किसान और सेना के जवान के पुत्र हैं और सभी के संघर्ष और मेहनत को भली भांति जानता हूं। प्रदेश के किसानों को उन्नत और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने मदरसा बोर्ड समाप्त करने, लव जिहाद पर सख्ती, यूसीसी के बारे में बताते हुए सभी को एक समान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि खनन के क्षेत्र में विशेष काम करने पर केंद्र सरकार ने 200 करोड़ प्रोत्साहन धनराशि दी है।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित होगा। हम दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। हरिद्वार का भी उसमें बहुत बड़ा योगदान होगा। 21वीं सदी का होगा। उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा। गंगा कॉरिडोर मिलेगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधा होगी। अच्छा वातावरण अच्छी सुविधा, अच्छी सड़कें होगी। यहां से 2 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे।
    कार्यक्रम संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से हर क्षेत्र में समृदिृध एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए काम सुचारू है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार धामी सरकार बनेगी और इसके लिए मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैडा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने विचार रखे। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने संचालन किया।
    कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
    इस मौके पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, डॉ जयपाल सिंह चौहान, नितिन गौतम, मेयर किरण जैसल, चेयरमैन राजीव शर्मा, विदुषी निशंक, नाथीराम, पूर्व सांसद हरपाल साथी, देवेंद्र प्रधान, श्यामवीर सैनी, मधु सिंह, अमित चौहान, संजय सरदार, सरदार करण सिंह, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, बालम सिंह नेगी, बलवंत सिंह पवार, रविंद्र सैनी, पंकज चौहान, अमित सैनी प्रधान, शमशेर बाणी, मुस्तफा प्रधान, लाल हुसैन, अली शेर, शमशेर कसाना, जहूर खटाना, शमशेर लोढ़ा, मो सफी लोधा, चेतन यादव, राजेश वर्मा प्रधान, हरेंद्र प्रधान, मनीष प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, आदर्श, प्रखर कश्यप, नरेंद्र कश्यप, दीपक सैनी प्रधान, राजपाल सिंह आदि शामिल हुए।
    सीएम धामी ने बीजारोपण किया
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न प्रजातियों के आमों के स्टॉल का अवलोकन किया, साथ ही आम, कटहल, जामुन के बीजों को अंकुरित करने के लिए बीजारोपण किया। उन्होंने फार्म हाउस में आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने महोत्सव में आम के किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!