A2Z सभी खबर सभी जिले की

पदोन्नत अधिकारियों – कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लगाए नए पद चिन्ह, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

FB IMG 1865679146710281589

FB IMG 4317762787506132163

IMG 20260721 190621सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार जिला स्तर पर पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सागर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कंधों पर उनके नए पद के स्टार एवं पद चिन्ह लगाकर उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और जनसेवा के प्रति बढ़े हुए दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सागर पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम है। उन्होंने सभी को अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी कार्यकुशलता एवं पेशेवर दक्षता के साथ करने तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे नए पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल की कामना की

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!