वार्ड क्रमांक 2 में नालियों पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वार्ड क्रमांक 2 में नालियों पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को अखिल भारत हिन्दू महासभा (म.प्र.) द्वारा इटारसी नगर पालिका की नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (C.M.O.) श्रीमती सुरेखा जाटव जी से शिष्टाचार भेंट की। एवं उनको तुलसी का पौधा राम श्याम तुलसी भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से पुरानी इटारसी के वार्ड क्रमांक 2 में नालियों पर किए गए अतिक्रमण एवं उससे उत्पन्न जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि नालियों पर अवैध अतिक्रमण के कारण गंदे पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिससे क्षेत्र में जलभराव, गंदगी, मच्छरों का प्रकोप एवं संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं तथा पूर्व में भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ सीएमओ से आग्रह किया कि जनहित एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नालियों से अतिक्रमण हटाकर शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए, जिससे वार्डवासियों को राहत मिल सके।
सीएमओ श्रीमती सुरेखा जाटव जी ने पदाधिरियों को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत ज्ञापन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें मुख्यरूप से प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल रैकवार, जिला अध्यक्ष उदय मसानिया , महिला मोर्चा संभागीय अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीतू रामरिया, नगर मंत्री अरविंद राजपूत,नगर उपाध्यक्ष मनोज भाट ,योगेश प्रजापति , गुलशन प्रजापति ,धर्मेंद्र प्रजापति एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे अखिल भारत हिन्दू महासभा ने नगरहित एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।