Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और NEET विवाद पर वाराणसी में बवाल: BHU गेट पर सपा का धरना,60 से अधिक हिरासत में

22 Jul 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
3b1ce2c9b073ef0a903ba050cf059d6e7773c6d4f464f93579974803a9ad7653.0

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और NEET विवाद पर वाराणसी में बवाल: BHU गेट पर सपा का धरना,60 से अधिक हिरासत में

वाराणसी दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक और छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मंगलवार को वाराणसी का माहौल गरमा गया। अखिलेश यादव की रिहाई और छात्रों के न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता बीएचयू (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) के मुख्य सिंहद्वार पर इकट्ठा हो गए और सड़क पर बैठकर उग्र धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

अचानक हुए इस सड़क जाम और विरोध-प्रदर्शन के कारण लंका-सामनेघाट मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईंपुलिस से तीखी नोकझोंक, टांगकर ले गई पुलिस

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अचानक किए गए इस चक्काजाम की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क से हटने का अनुरोध किया, लेकिन जब सपाई सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए धरने पर अड़े रहे, तो पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया।

 

पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन सड़क से हटाया और खीचकर व टांगकर पुलिस वाहनों में बिठाया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को कस्टडी में ले लिया और थाने भिजवाया।बीएचयू छात्र भी पहुंचे, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने परिसर में खदेड़ा

सपा के प्रदर्शन के दौरान बीएचयू के कई छात्र भी छात्रों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को भांपते हुए बीएचयू का प्रॉक्टोरियल बोर्ड और सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्शन में आए। सुरक्षा टीम ने छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने से रोका और हल्की धक्का-मुक्की के बीच सभी छात्रों को सड़क से हटाकर विश्वविद्यालय परिसर (गेट के अंदर) भेज दिया।”लोकतांत्रिक आवाज को दबा रही सरकार”: सपा

हिरासत में लिए गए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र व राज्य सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि नीट घोटाले और पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है। जब उनके नेता अखिलेश यादव और राहुल गांधी शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों की आवाज उठा रहे हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और वाराणसी में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया जा रहा है।

 

फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बीएचयू सिंहद्वार और लंका क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और यातायात को पूरी तरह बहाल करा दिया गया d7462ce98a3e8a32afddc1d4e95d6e06ea25313f4a7e615d40eacbcaa56475b8.0707d5f1cf49afda1643e57cfd5e74528b920f66748bdf81d90ba9db62117b8a7.0है।

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!