Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन

23 Jul 2026, 09:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नीमच, । उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को बागवानी, सब्जी, पुष्प, मसाला, संरक्षित खेती,जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण तथा फसलोत्तर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
विभाग ने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीयन कर शासन की इन लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
योजना के तहत आम, अमरूद, अनार एवं नींबू वर्गीय फलों के नए बगीचों की स्थापना के लिए सामान्य दूरी पर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये तथा उच्च घनत्व (हाई डेंसिटी) बगीचों के लिए प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार हाईब्रिड सब्जियों की खेती पर प्रति हेक्टेयर 24 हजार रुपये तथा खुली परागण (ओपन पोलिनेटेड) वाली प्याज एवं अन्य सब्जियों की खेती पर प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
पुष्प क्षेत्र विस्तार के अंतर्गत खुले क्षेत्र में फूलों की खेती तथा बीजीय मसालों की खेती के लिए भी प्रति हेक्टेयर 20 हजार रुपये का अनुदान निर्धारित किया गया है। संरक्षित खेती के तहत शेडनेट हाउस, पॉलीहाउस में उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती, मल्चिंग एवं फ्रूट बंच कवर जैसी गतिविधियों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थायी वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना पर भी अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त कृषि यंत्रीकरण के अंतर्गत पावर टिलर तथा फसलोत्तर प्रबंधन के तहत प्याज एवं लहसुन भंडारण संरचना की स्थापना पर भी पात्रतानुसार 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान https://mpfsts.mp.gov.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, खसरा की नकल, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए जाति प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान विकासखंड उद्यानिकी अधिकारी, नीमच, जावद एवं मनासा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रेस्टीज इंडस्ट्रियल एंड एजुकेशनल ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Indore27 Sep

प्रेस्टीज इंडस्ट्रियल एंड एजुकेशनल ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर के प्रख्यात उद्योगपति, शिक्षाविद और…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का किया निरीक्षण।
Singrauli27 Sep

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का किया निरीक्षण।

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का किया निरीक्षण। कलेक्टर ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने देवरा गांव का किया भ्रमण।
Singrauli27 Sep

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने देवरा गांव का किया भ्रमण।

सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने देवरा गांव का किया भ्रमण। बैढ़न समूह-2…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!