Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर ने की राजस्व वसूली की समीक्षा।

26 Jul 2026, 09:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260725 185651
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

 

सिंगरौली: नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर ने की राजस्व वसूली की समीक्षा।

शत-प्रतिशत नोटिस तामील कर बड़े बकायादारों से वसूली सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

लक्ष्य से कम वसूली करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।

 

सिंगरौली: / नगर पालिक निगम सिंगरौली में संपत्तिकर राजस्व वसूली को गति प्रदान करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर  श्री आरपी बैस द्वारा राजस्व शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वार्ड प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संपत्तिकर की वर्तमान स्थिति, बकाया मांग, नोटिसों की तामील तथा वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी श्री  कमिश्नर बैस  ने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के सुचारु संचालन के लिए राजस्व संग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा संपत्तिकर वसूली अभियान को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में निर्देश दिए गए कि संपत्तिकर बकायादारों को जारी किए गए सभी नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक नोटिस की प्राप्ति की पावती संबंधित कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराई जाए, जिससे वसूली संबंधी कार्रवाई का समुचित अभिलेखीकरण किया जा सके। साथ ही बड़े बकायादारों की पृथक सूची तैयार कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत वसूली की जाए। डिप्टी कमिश्नर ने संपत्तिकर वसूली के लिए वार्डवार लक्ष्य भी निर्धारित किए। इसके अनुसार औद्योगिक, व्यावसायिक एवं मार्केट क्षेत्र में पुरानी मांग की 100 प्रतिशत तथा वर्तमान मांग की 70 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण जोन में पुरानी मांग की 100 प्रतिशत एवं वर्तमान मांग की 40 प्रतिशत तथा अन्य सभी क्षेत्रों में पुरानी मांग की 100 प्रतिशत एवं वर्तमान मांग की 50 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर, बकायादारों को समय पर कर जमा करने के लिए प्रेरित करें तथा नियमित रूप से वसूली अभियान संचालित करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि वसूली कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा प्रत्येक वार्ड की प्रगति का पृथक मूल्यांकन किया जाएगा। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किया जाएगा अथवा अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संपत्तिकर की समयबद्ध एवं प्रभावी वसूली आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त ज्योति सिंह, प्रभारी अधिकारी नवजीवन विहार रण बहादुर सिंह, संतोष तिवारी, प्रभारी अधिकारी बैढ़न जोन एल.के सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!