खेलने निकला 9वीं का छात्र फिर नहीं लौटा, सुबह जंगल में मिला खून से लथपथ शव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंबिकापुर। घर से खेलने की बात कहकर निकला 15 वर्षीय छात्र रातभर लापता रहा और अगली सुबह उसका शव जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। टिहरी जंगल में मिले शव के चेहरे पर भारी पत्थर से वार के निशान हैं, जबकि पैर में भी गंभीर चोटें मिली हैं। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सलका निवासी वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई।
शुक्रवार सुबह टिहरी जंगल की ओर योग करने पहुंचे लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक निरीक्षण में शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले। चेहरे पर भारी पत्थर से वार किया गया था, जिससे पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सलका हाईस्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए निर्देशों के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी गुम…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं। पिछले तीन दिनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।