अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आकर मरा राष्ट्रीय पक्षी मोर, RPF और वन विभाग ने किया सम्मानजनक अंतिम संस्कार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंबेडकरनगर। रेलवे स्टेशन अकबरपुर जंक्शन पर बुधवार दिनांक *25.06.2026* को एक दुखद घटना सामने आई। प्लेटफार्म नंबर 1 के पश्चिमी छोर पर एक यात्री ने सूचना दी कि राष्ट्रीय पक्षी *मोर* किसी ट्रेन की चपेट में आने से मृत हो गया है।
सूचना मिलते ही RPF ASI मोहम्मद जफर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में *हेड कांस्टेबल लखन सिंह* और *महिला कांस्टेबल दीप शिखा* भी शामिल थीं। मौके पर देखा गया तो राष्ट्रीय पक्षी मोर प्लेटफार्म के पश्चिमी किनारे पर मृत अवस्था में पड़ा था।
RPF जवानों ने जीआरपी के सहयोग से मोर के शव को सा-सम्मान उठाकर कपड़े में लपेटकर प्लेटफार्म के किनारे सुरक्षित रखा। साथ ही इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई।
सूचना पर *वन विभाग अकबरपुर* से माली मुकेश कुमार*सुबह 9:20 बजे मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने 9:26 बजे राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को अंतिम संस्कार और अग्रिम कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।
इस दौरान समाजसेवी बरकत अली भी मौके पर मौजूद रहे और वन्य जीवों के संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पक्षी का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से शिवमय हुआ ऊँचाहार ! पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा चरखारी (ग्राम नाटर्रा )सर्वे के नाम पर वसूली का आरोप, कथित सर्वेयरों को चूड़ी-जूतों की माला पहनाकर…
पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर 2026 *जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।