Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जन-जन तक पहंचे राषट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद 12 सितंबर को आयोजित राष्टीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर
दिनांक: 11 सितंबर 2026

*जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया से किया गया संवाद*

*12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण की अपील*

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को सफल बनाने तथा इसकी जानकारी अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया के सहयोग का अनुरोध किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती वंदना अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं आपसी सहमति से समाधान का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में मामलों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर किया जाता है, जिससे पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है और उन्हें लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है।

उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, दीवानी मामले, राजस्व संबंधी मामले, विद्युत एवं जल बिल से संबंधित मामले, चेक बाउंस/परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद तथा अन्य शमनीय एवं लोक अदालत में निस्तारण योग्य मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर के ऐसे मामलों को भी लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा, जो इसके लिए पात्र हैं।

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय मुख्यालय, हमीरपुर, बाह्य न्यायालय राठ, बाह्य न्यायालय मौदहा तथा ग्राम न्यायालय सरीला में किया जाएगा, जिससे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के वादकारियों को अपने मामलों के निस्तारण का सुविधाजनक अवसर प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि 09 मई 2026 को आयोजित पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद हमीरपुर में कुल 16,188 मामलों का निस्तारण किया गया था तथा कुल ₹4,42,33,321 की धनराशि जमा हुई थी। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में इस उपलब्धि से आगे बढ़ते हुए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने तथा अधिकाधिक वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीमती वंदना अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराने के इच्छुक वादकारियों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से लोक अदालत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

उन्होंने जनपद के वादकारियों एवं आमजन से भी अपील की कि यदि उनका कोई मामला लोक अदालत में निस्तारण योग्य है अथवा वे अपने विवाद का आपसी सहमति से समाधान चाहते हैं, तो 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामले का सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें। लोक अदालत के माध्यम से विवादों का समाधान न केवल न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाता है, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखने में भी सहायक होता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*बस्ती: हरैया पुलिस को बड़ी सफलता, समय माता मंदिर में चोरी का खुलासा, 23 किलो पीतल के घंटे-घंटी, दानपात्र और नकदी बरामद, 2 चोर गिरफ्तार*
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासी घमासान: ‘अपनी जनता पार्टी’ ने उठाई ‘एक देश—एक वोटर लिस्ट’ और न्यायिक जांच की मांग
Lucknow11 Sep

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर सियासी घमासान: ‘अपनी जनता पार्टी’ ने उठाई ‘एक देश—एक वोटर लिस्ट’ और न्यायिक जांच की मांग

लखनऊ / विशेष संवाददाता देश में चुनावी निष्पक्षता और मतदाता सूचियों की प्रमाणिकता को लेकर राजनीतिक बहस एक…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक समेत 4 लोग गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
Ghazipur11 Sep

गाजीपुर में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने खड़े ट्रैक्टर को मारी टक्कर; चालक समेत 4 लोग गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

​गाजीपुर (विशेष संवाददाता): जनपद के पहाड़पुर क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: SP यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, बैरक से लेकर भोजनालय तक का किया निरीक्षण
Basti11 Sep

बस्ती: SP यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, बैरक से लेकर भोजनालय तक का किया निरीक्षण

जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक /…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!