Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय हिर्रवाह में गुरु सम्मान समारोह, प्रभारी मंत्री ने किया शिक्षकों का सम्मान।

27 Jul 2026, 09:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260726 WA0085

 

 

सिंगरौली: गुरु पूर्णिमा पर संदीपनी विद्यालय हिर्रवाह में गुरु सम्मान समारोह, प्रभारी मंत्री ने किया शिक्षकों का सम्मान।

 

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, विज्ञान प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन।

 

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

 

सिंगरौली:  गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अवसर पर संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रेरक लघु वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं अनुशासन की भावना बनाए रखते हुए शिक्षा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का आह्वान किया।

।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और नई पहचान प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुओं के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है और इस परंपरा को सदैव जीवंत बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन में चलकर ही जीवन में सफलता और सही दिशा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि शिष्य के स्वभाव, संस्कार एवं व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं। गुरु के सान्निध्य में शिष्य के भीतर सद्गुणों का विकास होता है, जो उसे एक आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित अतिथियो द्वारा विद्यालय में प्रदर्शित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल,नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चन सिंह, पार्षद खुर्शीद आलम एवं सीमा जायसवाल, एल्डरमैन हरिदास गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, राज्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) राधा सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!